
उत्तराखंड राज्य में इस बार पदकों की बौछार हो रही है राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने अब तक 14 स्वर्ण पदक जीत लिए हैं और कुल मिलाकर 62 पदक अपने नाम कर लिए हैं। राज्य ने पहली बार इतने पदक जीत कर इतिहास रच दिया है और पदक तालिका में उत्तराखंड सातवें स्थान पर पहुंच गया है इसके लिए खिलाड़ियों को खेल मंत्री रेखा आर्य द्वारा बधाई दी गई है। बीते शनिवार को भी देवभूमि पर सोने की बारिश हुई, खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। शुक्रवार को उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में 11वें स्थान पर था जो कि शनिवार को पांच स्वर्ण पदक जीतने के बाद छठे पायदान पर पहुंच गया है। अब तक उत्तराखंड राज्य ने 14 स्वर्ण, 22 रजत और 26 कांस्य पदक समेत 62 पदक अपने नाम कर लिए हैं।
