
उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा में हिंसक घटना को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि हिंसा के बाद पुलिस ने अब्दुल मलिक और उसकी पत्नी समेत 6 लोगों पर धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया था और पुलिस द्वारा उसकी संपत्ति को भी कुर्क कर लिया गया था मगर अब उसे 16 दिन बाद बीते शनिवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है हालांकि अभी तक मलिक का बेटा फरार है।
पुलिस को इस काम में 16 दिन में सफलता मिली और अब्दुल मलिक के अलावा अन्य आरोपियों को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में 82 लोगों की गिरफ्तारी पुलिस कर चुकी है। बता दे कि हल्द्वानी में मलिक के बगीचा में अवैध रूप से बने मदरसे और नमाज स्थल को हटाने के दौरान हिंसा हुई थी जिसमें कई कर्मचारी घायल हो गए और छह लोगों की मौत भी हो गई इस हिंसक घटना को अब्दुल मलिक द्वारा अंजाम दिया गया था जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

