
उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में हुई हिंसक घटना का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस ने उसे 16 दिन के बाद दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है तथा गिरफ्तार करने वाली टीम को ₹50000 इनाम देने की घोषणा भी की गई है। प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी द्वारा यह बात कही गई है हालांकि अभी तक मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक का बेटा फरार चल रहा है मगर जल्द ही उसे भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी क्योंकि अब्दुल मोइद कहां छुपा है इसका इनपुट पुलिस टीम को मिल गया है।
Advertisements

अब्दुल मलिक को पकड़ने में एसओजी इंचार्ज एसआई अनीस अहमद, कोतवाली लाल कुआं के उप निरीक्षक गौरव जोशी, एसओजी के हेड कांस्टेबल ललित कुमार और कांस्टेबल चंदन नेगी शामिल रहे। मास्टरमाइंड को पकड़ने वाली टीम को ₹50,000 का इनाम दिया जाएगा।

