
उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ में स्थित मुनस्यारी में मुनस्यारी महोत्सव के दौरान पहली सांस्कृतिक संध्या लोक कलाकार जितेंद्र तोमक्याल के नाम रही।
उनके गीतों पर दर्शक झूमने लगे। बता दें कि इस दौरान क्षेत्र में ठंड भी काफी अधिक रही तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में भी दर्शक देर रात तक जुटे रहे। दिन में बच्चों व महिलाओं की स्थानीय वेशभूषा प्रतियोगिता भी हुई थी। पहले सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह रावत ,विशिष्ठ अतिथि राज भट्ट, डॉक्टर गोकर्ण सिंह मार्तोलिया ने मिलकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी वहीं दर्शकों ने भी इस दौरान ठंड के चलते उनका साथ दिया। प्रसिद्ध लोक कलाकार जितेंद्र तोमक्याल ने अपने गीतों पर झूमने के लिए दर्शकों को मजबूर कर दिया इसके अलावा अन्य कलाकारों ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां दी। मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजू पांगती समेत कई लोग मौजूद रहे और उन्होंने कलाकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन भी किया। महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हो चुका है कड़ाके की ठंड के बाद भी लोग देर रात तक महोत्सव का आनंद ले रहे हैं और रात के समय रोशनी तथा प्राकृतिक दृश्य से दर्शक काफी आकर्षित है।
