
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस में तहलका मचा दिया है। बता दे कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया हुआ है। फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के बीच का फाइट सीन हो या फिर रश्मिका और तृप्ति के साथ सांवरिया का रोमांस हर एक सीन को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि यह फिल्म संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी है फ़िल्म के वीकेंड के बाद अब वर्किंग डेज पर भी शो हाउसफुल जा रहे हैं। 5 दिनों के भीतर ही एनिमल ने खूब अच्छी कमाई कर ली है वही छठे दिन भी एनिमल ने काफी धमाकेदार बिजनेस किया है। रणबीर कपूर ,रश्मिका मंधाना और बॉबी देओल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के तख्त को हिलाकर रख दिया हैं और फिल्म वर्किंग डे पर भी जबरदस्त कमाल कर रही है इस फिल्म के सामने बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड टूटने लगे हैं। बता दे कि एनिमल ने 6 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है जो कि वाकई तारीफ के काबिल है।

