अल्मोड़ा -: कोहरा छाने और पाला गिरने से ठंड का असर बढ़ा

अल्मोड़ा| जिले के घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरा छाने और पाला गिरने से ठंड में हिज़ाफा होने लगा है| सुबह कई इलाकों में कोहरा छाया रहता है, इससे धूप नहीं खिलती और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है|


कोहरा सुबह 10 बजे के बाद छंटने पर लोगों ने राहत की सांस ली| कोहरा छाने और पाला गिरने से तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है| बीते शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था| वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया| सुबह शाम की ठंड के बावजूद दिन में धूप खिलने से ठंड से राहत मिल रही है|