Uttarakhand- इस वर्ष खरीदे जाएंगे 8:30 लाख मिट्रिक टन धान….. जानिए कब से होगी शुरुआत

इस वर्ष 2023 -24 के लिए उत्तराखंड राज्य में 8:30 लाख मिट्रिक टन धान खरीदने हेतु लक्ष्य बनाया गया है। बता दे कि धान खरीद की अवधि तीन माह तक रखी गई है। अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक की अवधि में धान खरीदें जाएंगे। खाद्य मंत्री रेखा आर्य के अनुसार इस सत्र में रागी की भी खरीद होगी इसके साथ ही खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले में मंत्री रेखा आर्य ने सोमवार को विधानसभा स्थित सभागार में धान खरीद की तैयारी की समीक्षा की और धान खरीद नीति को भी उन्होंने बैठक में मंजूरी दी है तथा बैठक के दौरान बताया गया कि केंद्र सरकार ने धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया है। धान कॉमन के लिए 2183 रुपए प्रति क्विंटल और धान ए ग्रेड के लिए 2203 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किए गए हैं जो कि पिछले सत्र से 143 रुपए प्रति क्विंटल अधिक है। खाद्य विभाग के साथ उत्तराखंड राज्य सहकारी संगठन लिमिटेड एनसीसीएफ व कच्चा आढ़तियों को क्रय संस्थान नामित किया है। और विभागीय मंत्री के अनुसार 875 खरीद केंद्र प्रदेश में संचालित किए जाएंगे।