अल्मोड़ा -: कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति की ओर से चलाया गया स्वच्छता अभियान

अल्मोड़ा| दिनांक 20 जून 2023 को मंगलवार के दिन कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति की संयोजक ज्योति सतवाल के सफल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में समिति के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया| यहां अभियान विगत सप्ताह से लगातार जारी है।
कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा की अध्यक्षा मंजू बिष्ट, उपसचिव रंजना भंडारी, मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट सहित अन्य पदाधिकारी गण एवं सदस्यगण साथ ही मानस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं, योग प्रशिक्षकों अनंत बिष्ट, हेमन्ती बोरा के द्वारा आज सफाई अभियान मोहल्ला ढूंगाधारा, बालेश्वर मंदिर के आसपास रास्ते, नौला ,नाली आदि‌ की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया|


जिसमें अवनि बिष्ट, प्रतीक बिष्ट, अंशिका बिष्ट, जया बिष्ट , तेजस शर्मा, प्रभात कुमार जोशी , रूप सिंह बिष्ट, जसोद सिंह बिष्ट, माही बिरोडिया , अनु कुमारी , मयंक पिलखवाल, मयंक गैड़ा आदि ने स्वच्छता अभियान में शामिल होकर अपना योगदान दिया।
समिति की अध्यक्षा मंजू बिष्ट ने कहा, हमें अपने घर के आस-पास मोहल्ले, नाली नाले, नौलों के साथ-साथ और स्वच्छ वातावरण, शुद्ध और अच्छा पर्यावरण करने के लिए हमेशा तत्पर और तैयार रहना चाहिए| यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी और अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भी है| सफाई अभियान हमारा जीवन संकल्प होना चाहिए| स्वच्छता अभियान सफाई करना अपनी एक नैतिक जिम्मेदारी समझनी चाहिए| आगे के लिए संदेश देते हुए हमारा समिति की तरफ से जन-जागरण करने का अभियान भी हमारे मुख्य उद्देश्यों में से एक है|
संयोजक ज्योति सतवाल ने सभी का आभार व्यक्त कर इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की सभी से गुजारिश की है ।
मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया और आगे भी सफाई अभियान जैसे कार्यक्रमों को बढ़ाओ देते हुए अपनी भागीदारी करने के लिए कहा गया।