दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सीएम केजरीवाल ने एलजी को लिखी चिट्ठी, की यह मांग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखी है| जिसमें कहा गया है कि दिल्ली की कानून व्यवस्था की हालत बहुत ही चिंताजनक है| पिछले 24 घंटों में 4 हत्याएं हुई हैं| हर नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है| दिल्ली की कानून व्यवस्था के लिए सीधे उपराज्यपाल और गृहमंत्री जिम्मेदार है| नागरिकों, विधायकों और RAW के साथ मिलकर कानून व्यवस्था सुधारी जाए| थाना लेवल कमिटी फिर से शुरू की जाए|

Advertisements


बता दें केजरीवाल ने दिल्ली में बढ़ते अपराधों को लेकर एलजी के साथ दिल्ली कैबिनेट की बैठक का प्रस्ताव रखा है|
इससे पूर्व आप के नेताओं ने बीते दिवस सुबह ट्वीट करके आरोप लगाया था कि उपराज्यपाल अपना कार्य करने के बजाय दिल्ली सरकार के काम का श्रेय लेने में लगे रहते हैं| पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने का कहना है कि उपराज्यपाल से दिल्ली की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है इसलिए दिल्ली में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है| रविवार शाम को साउथ कैंपस के अंदर घुस कर छात्र निखिल चौहान की हत्या कर दी गई| सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उसके पिता को रोते बिलखते देखकर दिल दहल गया| सिर्फ निखिल को ही नहीं मारा गया बल्कि उसके पूरे परिवार को मारा गया है| इस प्रकार की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं| कभी युवती को कार से नीचे 12 किलोमीटर तक घसीटा जाता है तो कभी घर में घुस कर दो युवतियों को गोली मार दी जाती है| इन घटनाओं से पता चलता है कि दिल्ली में लोग सुरक्षित नहीं है| उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के अधीन दिल्ली की कानून व्यवस्था आती है और वह दिल्ली में लगातार अपराधियों का मनोबल बढ़ा रही है| भाजपा के मंच पर बड़े अपराधी पाए जाते हैं, यही कारण है कि अपराधी निडर हो गए हैं|