![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य में आज दिनांक 22 दिसंबर 2023 को रविवार के दिन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दौरे पर रहे। अपने दौरे के दौरान दोपहर में उन्होंने तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह विर्क के लोक विहार स्थित आवास में स्थानीय किसान नेताओं तथा सपा के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की और पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा का कहना था कि वह जल्द ही उत्तराखंड में सपा की मजबूती के लिए संगठन की बैठक करेंगे। इसके अलावा वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष बहेड़ी के सपा नेता इकबाल सिंह चीमा से एनएच 74 और 87 के अधूरे निर्माण को लेकर भी चर्चा की और कहा कि उत्तराखंड छोटा प्रदेश है मगर इसके बावजूद भी यहां पर विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। रुद्रपुर में पदाधिकारियों से चर्चा करने के बाद वह हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर सपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)