बड़ी खबर:- उत्तराखंड में 20 दरोगाओ पर गिरी गाज…… जारी हुए निलंबित करने के आदेश

उत्तराखंड राज्य में बड़ी खबर सामने आई है। 2015 में हुई दरोगा भर्ती में गड़बड़ी सामने आने के बाद 20 दरोगाओं पर गाज गिरी है और इन्हे निलंबित करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिला प्रभारियों को आदेश जारी कर 2015 में भर्ती हुए 20 दरोगाओं को निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि जब इसकी प्रारंभिक जांच की गई तो सामने आया कि 20 दरोगाओ ने पैसे देकर भर्ती ली थी। जानकारी के मुताबिक 2015 में 330 दरोगाओ की भर्ती हुई थी जिसके बाद 2022 में यूकेएसएसएससी द्वारा भर्तियों में की गई गड़बड़ियां सामने आई और आरोपितों की गिरफ्तारी भी की गई। जिसके बाद एसटीएफ ने जांच की तो पता चला कि दरोगा भर्ती में भी नकल हुई थी। 2015 में भर्तियां तत्कालीन कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में हुई थी और दरोगा भर्ती की परीक्षा की जिम्मेदारी गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय पंतनगर को दी गई थी। उसी दौरान इस भर्ती में गड़बड़ी के आरोप लगे थे लेकिन जांच ना होने के कारण यह मामला दब गया और अब जाकर आरोपितों को सजा मिल रही है।