
देहरादून| उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद अब फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में बदलाव कर दिया है|
यह बदलाव प्रश्न पत्र से लेकर आयोग की गोपनीय प्रक्रिया के बताए जा रहे हैं|
बताते चले कि 8 जनवरी को हुई पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द करके नई तिथि घोषित की गई है| अब पटवारी परीक्षा 12 फरवरी को होगी| आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सबसे बड़ी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा (जो 22 फरवरी को प्रस्तावित है) के लिए जो पेपर पाइपलाइन में लगाया था उसे हटा दिया है| आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए दूसरे सवालों का पेपर तैयार किया है|
परीक्षा की पूरी प्रक्रिया गोपनीय होती है| इसकी कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं कर सकते, लेकिन निश्चित तौर पर फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रक्रिया और सख्त की जा रही है|
बता दें कि आयोग के पास किसी भी परीक्षा के बहुत से सवाल होते हैं| संदेह होने की स्थिति में आयोग नया पेपर उपलब्ध करा देता है|
आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड के लिए पुराने पेपर को हटाकर नए सवालों के पेपर को तैयार कर लिया है|
