भारत ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। दरअसल श्रीलंका के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में भारत ने तीसरा और आखिरी वनडे मैच भी अपने नाम कर लिया। यह मैच तिरुवंतपुरम में खेला गया और भारत ने श्रीलंका को हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है। श्रीलंका के सामने जीत के लिए भारत ने 391 रन का लक्ष्य रखा लेकिन भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के सामने श्रीलंका की टीम बिखर गई और 22 ओवर में केवल 73 रन ही बना पाई तथा भारत ने मुकाबला 317 रन के बड़े अंतर से जीता। भारत की वनडे इतिहास में यह सबसे बड़ी जीत है और वनडे मैच में 300 से ज्यादा अंतर से जीतने वाली दुनिया की पहली टीम भी भारतीय टीम बन चुकी है। भारत ने तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से जीतकर साल का बेहतरीन आगाज किया है और भारत की तरफ से गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 विकेट लिए और वही विराट कोहली तथा शुभ्मन गिल ने शतक लगाकर भारत को एक शानदार जीत दिलाई। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए शतक के साथ ही विराट कोहली ने अपना 46 वां शतक भी पूरा कल लिया है। श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली ने 110 गेंदों पर 166 रन बनाए और शुभ्मन गिल ने 97 गेंदों पर 116 रन की पारी खेलकर टीम को शानदार जीत दिलाई।
Recent Posts
- Uttarakhand:- अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की जनता को दिया गया बड़ा तोहफा….. पढ़े पूरी खबर
- Uttarakhand:- बद्री- केदार समेत इन मंदिरों के लिए तय हुई पैकेज दरें……इस माह से मिलेगी यह सुविधा
- Uttarakhand:- बारिश के बाद बंद है कुमाऊं की सड़के…… टनकपुर- पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे बंद होने से हुआ करोड़ों का नुकसान
- अल्मोड़ा:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंदा देवी मंदिर में किया पूजा- पाठ
- Uttarakhand:- अब अपनी मनमर्जी से बजट खर्च नहीं कर पाएंगे नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत