Almora -: खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी, जिले में यहां बनेगा राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम, कवायद शुरू

अल्मोड़ा| प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम धरातल पर उतरेगा| जिसकी कवायद शुरू कर दी गई है|


मिली जानकारी के अनुसार यहां हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर भी बनेगा, जो इसकी खासियत होगी|
इसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है|
विभाग के मुताबिक 2.53 हेक्टेयर भूमि में स्टेडियम का निर्माण होगा| जिले के अब तक राष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान का अभाव था| अब जल्द ही यहां के खेल प्रेमियों को इस मैदान की सौगात मिलेगी| जिसकी शुरुआत हो चुकी है|
विभाग के मुताबिक डीनापानी में राष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान को स्वीकृति मिल चुकी है| पहले चरण में इसके लिए 2.53 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है| जिसमें खेल विभाग को जल्द स्थानांतरण की कार्यवाही होगी| यहां पर high-altitude ट्रेनिंग सेंटर बनेगा| जहां देश के युवा विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण लेंगे|
जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण ज्\ बंग्याल के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है, जो जल्द खेल विभाग को हस्तांतरित होगी| इसके बाद डीपीआर शासन को भेजी जाएगी|