Uttrakhand:- रक्षा मंत्री ने शौर्य स्थल का किया लोकार्पण…… राजनाथ सिंह सोल ऑफ स्टील अभियान की करी शुरुआत

आज दिनांक 14 जनवरी 2022 को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देहरादून पहुंचे। देहरादून के चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल में पहुंचकर उन्होंने वहां का लोकार्पण किया और बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही रक्षा मंत्री द्वारा शहीद जसवंत सिंह मैदान में पहुंचकर वेटरन रैली में हिस्सा लिया। इसके साथ ही उन्होंने राजनाथ सिंह सोल ऑफ स्टील अभियान की शुरुआत की। रक्षा मंत्री द्वारा कहा गया कि शौर्य स्थल में समाज के जिस किसी भी व्यक्ति का योगदान है उसका मैं आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सदस्य तरुण विजय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी निधि से यह पहल की हैं और पूर्व सैनिकों से सीधा संवाद मेरी प्राथमिकता रही है और देश तभी प्रगति कर रहा है जब वह सुरक्षित है। सीमाएं यदि सुरक्षित नहीं होंगी तो बड़े-बड़े निवेश का कोई महत्व नहीं रह जाएगा। उनका कहना था कि भारत आज पहले जैसा भारत नहीं है। एक वक्त था जब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बात गंभीरता से नहीं सुनी जाती थी मगर आज कान खोलकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लोग भारत की बात सुनते हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा की स्थिति भोजन में नमक जैसी है। सभी लोग देश की प्रगति में अपने स्तर पर योगदान दे रहे हैं।