Uttrakhand-अल्मोड़ा की खोई हुई महिला को पुलिस ने मुंबई से किया बरामद

इंटरनेट मीडिया पर कुछ दिनों पहले एक बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें उसने खुद को अल्मोड़ा जिला निवासी बताया। यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इसका संज्ञान लिया और आदेश दिया कि बुजुर्ग महिला को खोजकर वापस लाया जाए। जिसके बाद पुलिस टीम मुंबई पहुंची और पुलिस ने मुंबई से महिला को खोज निकाला है। दरअसल वीडियो में बुजुर्ग महिला सड़क पर फटे हुए कपड़े पहनकर बैठी थी और वीडियो बनाने वालों को बता रही थी कि मैं अल्मोड़ा जिले की निवासी हूं तथा वहां पर मेरा बेटा और बेटी रहते हैं। जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह वीडियो देखा तो उन्होंने पुलिस को आदेश दिया कि महिला को खोज कर वापस लाया जाए। जिसके बाद अल्मोड़ा पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने तहकीकात की और पुलिस टीम मुंबई गई तथा मुंबई से पुलिस ने महिला को तलाश कर लिया है और अब महिला का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। महिला के मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम को बधाई दी है।