![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
देहरादून| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय में ‘उत्तराखंड पुलिस मंथन चुनौतियां एवं समाधान’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन पर यह घोषणा की कि उत्तराखंड में 1 हजार नए पदों पर भर्ती होगी|
उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में पुलिस कांस्टेबल के 1 हजार पदों पर नई भर्ती होगी| जिन 1521 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है, उनकी भर्ती पूर्ण होने तक 1521 पीआरडी जवान अस्थायी सेवा देंगे|
उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध को देखते हुए अल्मोड़ा व श्रीनगर महिला थाने में साइबर थाने खोले जाएंगे| अधिकारियों से उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता का फोन जरूर उठाएं| अधिकारी इसको अपनी आदत में शामिल करें| यदि कोई अधिकारी बैठक में व्यस्त है और किसी का फोन आ रहा है तो बाद में उक्त नंबर पर फोन कर जानकारी जरूर लें|
इस दौरान उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में कहा कि उच्च न्यायालय ने एसआईटी की जांच को सही ठहराया है| हम न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हैं| सरकार के सामने बड़ी चुनौती है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले| एसआईटी की ओर से मजबूत चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई है| सरकार लगातार किसकी निगरानी कर रही है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)