अल्मोड़ा:- गधेरे में मिला क्षत विक्षत शव…… मचा हड़कंप

अल्मोड़ा। जिले के जैती तहसील से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां एक युवक का शव कनरा गांव के गधेरे से बरामद हुआ है। जैंती तहसील के चुपड़ा गांव निवासी युवक का शव गुमशुदगी के एक महीने बाद कनरा गांव के गधेरे से मिला है। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कुछ समय से मृतक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था और वह अपने घर से करीब 1 महीने पहले कहीं चला गया जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय कल्याण सिंह 25 सितंबर को बिना बताए घर से कहीं चले गए परिजनों के काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला जिसके बाद उनकी पत्नी ने 1 अक्टूबर को लमगड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और बीते शनिवार को कनरा गांव के ग्रामीणों ने एक सड़ी गली लाश गधेरे में देखी जिसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही लमगड़ा एसओ प्रमोद पाठक के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा मृतक की शिनाख्त कल्याण सिंह के रूप में की गई। मौत का कारण अत्यधिक ठंड और भूख लगा प्रतीत हो रहा है मगर उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।

Advertisements

Leave a Reply