पर्यटकों के लिए बंद हुई फूलों की घाटी, इस साल पहुंचे रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक

चमोली| आज विश्व धरोहर फूलों की घाटी शीतकाल हेतु पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई है| कोरोना काल के बाद विश्व धरोहर फूलों की घाटी में इस बार रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक पहुंचे है| अब तक 20,827 देशी-विदेशी पर्यटक घाटी का दीदार कर चुके हैं|


इस वर्ष घाटी में सबसे ज्यादा पर्यटकों के आने का रिकॉर्ड है| इसमें 280 विदेशी पर्यटक है| वन विभाग को अब तक 31 लाख की आय हो चुकी है| पिछला रिकॉर्ड 2019 में 17,424 पर्यटकों का था| और आय 27,60,825 रुपये की थी|
इस वर्ष घाटी में 20,827 पर्यटक पहुंचे| जिसमें 280 विदेशी पर्यटक भी शामिल है| यह अब तक घाटी में पहुंचने वाले पर्यटकों का सर्वाधिक रिकॉर्ड है| 87.5 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी रंग-बिरंगे फूलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्व विख्यात है|