Uttarakhand-दिवाली पर महंगाई का झटका..… आंचल ने बढ़ाए दाम, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

उत्तराखंड राज्य में दीपावली के त्यौहार पर एक बार फिर से जनता को महंगाई का झटका लग चुका है। बता दें कि उत्तराखंड के सहकारी दुग्ध संघ ने दूध व दुग्ध पदार्थों के दाम बढ़ा दिए हैं। बीते 20 अक्टूबर 2022 को आंचल दूध के दामों में नैनीताल दुग्ध संघ ने बढ़ोतरी कर दी है।बता दें कि दाम बढ़ाने के साथ-साथ नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा उपभोक्ता दर की नई लिस्ट भी जारी कर दी गई है। फुल क्रीम दूध के दामों में ₹2 की बढ़ोतरी की गई है इसलिए यह दूध अब ₹62 से बढ़कर ₹64 प्रति लीटर बिकेगा। जबकि स्टैंडर्ड दूध का 1 लीटर वाला पैकेट ₹51 के बजाए ₹53 प्रति लीटर के हिसाब से बेचा जाएगा और वही आधा लीटर वाला पैक 26 के बजाय ₹27 में उपभोक्ताओं को उपलब्ध होगा। बता दें कि इस बार पिछले दो माह में नैनीताल दुग्ध संघ ने दो बार आंचल दूध से बने पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी की है।दीपावली पर सभी चीजें महंगी हो चुकी है और ऐसे में अब दूध की कीमतों में भी दुग्ध संघ नैनीताल द्वारा बढ़ोतरी कर दी गई है। जिससे आम जनता की जेब पर असर पड़ेगा।