नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी- मानी अभिनेत्री आशा पारेख को साल 2022 का दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिलने जा रहा है। बता दें कि भारत सरकार द्वारा अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा दी गई हैं। बता दें कि अभिनेत्री आशा पारेख वर्तमान समय में 79 वर्ष की हैं और उन्हें यह सम्मान आगामी 30 सितंबर 2022 को आयोजित होने वाले 68 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा।
बता दें कि साल 2019 में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। आशा पारेख से पहले यह अवार्ड आशा भोंसले को साल 2000 में दिया गया था और आशा भोंसले से पहले दिवंगत गायिका लता मंगेशकर, दुर्गा खोटे ,कानन देवी, रुबी मेयर्स, देविका रानी को भी इस अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। यह अवार्ड साल 2000 में आशा भोंसले को दिया गया था जिसके दो दशक बाद अब आशा पारेख को इससे नवाजा जाएगा। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आशा पारेख ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था उन्होंने मां, आसमान, धोबी ,डॉक्टर ,बाप बेटी, जैसी लगभग 8 फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट का काम किया तथा इसके अलावा उन्होंने कई हिट फिल्में भी दी जिसमें मेरा गांव मेरा देश, प्यार का मौसम, कटी पतंग और कारवां जैसी फिल्में शामिल हैं। साल 2092 में आशा पारेख को सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।