UKSSSC Paper Leak मामले में 42वीं गिरफ्तारी

देहरादून| यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तर के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है| वह लंबे समय से केंद्रपाल व हाकम सिंह के संपर्क में रहा और उन्हीं के कहने पर पेपर लीक करवाए| आरोपी उत्तर प्रदेश के धामपुर स्थित केएम इंटर कॉलेज में अध्यापक है|

Advertisements


एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, सीएम धामी के आदेश और नकल प्रकरण के आरोपीयों को गिरफ्तार करने की कड़ी में एसटीएफ ने 42वें आरोपी को गिरफ्तार किया है| उन्होंने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से वर्ष 2021 में स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित की गई थी| जांच में सामने आया कि आरोपी केंद्रपाल, योगेश्वर राव और आरएमएस टेक्नोसोल्यूशंस के मालिक राजेश चौहान ने मिलकर पेपर लीक करवाया| पूछताछ के दौरान योगेंद्र सिंह उर्फ बंटी निवासी ग्राम जितलपुर धामपुर की संलिप्तता सामने आई| आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया| जांच में सामने आया योगेंद्र सिंह ने पेपर लीक के मुख्य आरोपियों के साथ मिलकर पेपर लीक करवाया| पुख्ता सबूत मिलने के बाद शनिवार को उसे गिरफ्तार किया गया| आरोपित ने किसको पेपर बेचा है उसकी जांच की जा रही है|