चिंताजनक- फिर देश में सामने आए 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड तोड़ मामले……. पढ़ें पूरी खबर

जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं कोरोना अपना विकराल रूप धारण कर रहा है देश में पिछले 24 घंटे के अंदर फिर से कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए हैं। पिछले 14 घंटे के अंदर देश में 91 हजार नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि देश में तीसरी लहर के दौरान आज 200 दिन बाद यह यह रिकॉर्ड फिर दर्ज हुआ है।

Advertisements

बीते 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 90928 नए मामले दर्ज हुए हैं। और 325 मरीजों की संक्रमण के कारण 24 घंटे के अंदर मौत हुई है। तथा वहीं दूसरी तरफ 19206 मरीज इस संक्रमण से रिकवरी कर घर वापस चले गए हैं। देश में यह मामले लगभग 200 दिन बाद सामने आए हैं इससे पहले 10 जून 2021 को 92,291 सामने आए थे। कोरोना की इस रफ्तार को देखते हुए अब भारत ने फैसला लिया है, कि नागरिकों को बूस्टर डोज भी मुहैया करवाई जाएगी।

Recent Posts