Uttarakhand:- नदी के तेज बहाव में बहने के चलते युवक की दर्दनाक मौत…. एसडीआरएफ ने निकाला शव

उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर नदी के तेज बहाव में बहने से हरियाणा के मौत हो गई। जैसे ही सूचना मिली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान में जुट गई और युवक को नदी से बाहर निकाला तथा उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया मगर वहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार यह घटना शाम 5:40 की है जब उन्हें सूचना मिली कि व्यक्ति नदी में गया है तो पुलिस और एसडीआरएस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया , युवक को नदी से बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे अस्पताल ले गए मगर वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसे में पुलिस ने पर्यटकों और अन्य लोगों से बरसात के दौरान नदी नालों से दूर रहने की अपील की है।

Advertisements

Leave a Reply