अल्मोड़ा:- विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा साइबर सुरक्षा विषय पर आयोजित किया गया जागरुकता शिविर

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा दिनांक-25/07/2026 को ” साइबर सुरक्षा ” विषय पर विवेकानंद इंटर कालेज रानी धारा अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में खुद को सुरक्षित रखने के लिए निवारक उपायों, साइबर फ्रॉड,घरेलू हिंसा, अधिनियम,Pocso act, मानव तस्करी,दहेज निषेध अधिनियम, नालसा हैल्पलाइन नंबर 15100, आदि जानकारी प्रदान की गई। मुदित वर्मा उपनिरीक्षक साइबर सैल व सौरभ ग्वासाकोटी कान्सटेबल अल्मोड़ा द्वारा साइबर क्राइम, आनलाइन ठगी, फिशिंग, हैकिंग, साइबर बुलिंग, साइबर सैल नंबर 1930,आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।तत्पश्चात वृक्षारोपण अभियान के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्य, आलम सिंह उनियाल, अध्यापकगण व अधिकार मित्र भावना आर्या व गोविन्दी बिष्ट उपस्थित रहे।

Advertisements

Leave a Reply