Uttarakhand- मदरसों में सर्वे के आदेश पर योगगुरु रामदेव बाबा ने दिया यह बयान

उत्तराखंड राज्य में सरकार द्वारा मदरसों में सर्वे के आदेश दे दिए गए हैं। इस संबंध में योग गुरु रामदेव बाबा का कहना है, कि कुछ लोग देवभूमि उत्तराखंड में इस्लामिक उन्माद और गलत गतिविधियों के मंसूबे पाल रहे हैं तथा इसका संज्ञान लेकर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मदरसों की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय को सही बताते हुए कहा कि यह जांच आवश्यक रूप से होनी चाहिए तथा जो भी मदरसे सही हैं उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन जो गलत मदरसे हैं उन्हें आवश्यक रूप से डरना चाहिए।

Advertisements

बता दें कि योग गुरु रामदेव बाबा द्वारा भूपतवाला में भागवत कथा के दौरान पत्रकार वार्ता के समय यह सब बातें कहीं गई। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लंपी वायरस भारत के सीमांत क्षेत्रों में पाकिस्तान से पहुंचा है और इस संबंध में जांच होनी चाहिए कि कहीं यह वायरस मानव निर्मित तो नहीं।उन्होंने पाकिस्तान पर संदेह व्यक्त करते हुए यह सब बातें कहीं हैं और मदरसों में सर्वे के निर्णय को भी एकदम सही बताया है।