Uttarakhand:- आज से दिल्ली के लिए उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसों पर लगी रोक….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसे आज से दिल्ली रूट पर नहीं चलेंगी दिल्ली में आज रविवार से बीएस- छह वाहन ही प्रवेश कर पाएंगे ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब 200 बसो का संचालन प्रभावित होगा। परिवहन निगम ने वोल्वो और एसी बसों के फेरों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है और परिवहन निगम की प्रतिदिन विभिन्न रूट पर औसतन 934 बसें संचालित होती है जिसमें से 400 बसे दिल्ली जाती हैं ऐसे में 12 वोल्वो समेत 200 बस बीएस- छह नहीं है इसलिए वह दिल्ली नहीं जा पाएंगी जिससे कि सबसे अधिक असर दिल्ली- देहरादून रूट पर पड़ने की संभावना है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते केवल बीएस- 6 वाहनों को ही प्रवेश मिल पाएगा जिससे कि उत्तराखंड से 200 बसे वहां नहीं जा पाएंगी ऐसे में जो वोल्वो दिल्ली नहीं जा पाएंगी उन बसों को आगरा, लखनऊ, चंडीगढ़ समेत अन्य रूटो पर संचालित करने की योजना बनाई जा रही है जिसमें नेपाल का रूट भी शामिल है।

Advertisements

Leave a Reply