Uttarakhand:- रामनगर गर्जिया मार्ग पर आग लगने के कारण आर्ट गैलरी समेत दो दुकानें जलकर राख

उत्तराखंड राज्य के रामनगर से यह खबर सामने आ रही है कि रामनगर गर्जिया मार्ग पर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर के आर्ट गैलरी में आग लगने के दौरान दो दुकान और अग्नि की चपेट में आ गई। इस दौरान तीनों दुकानों का सारा सामान जलकर राख हो गया है। बता दे कि यह घटना सुबह की है जब ग्राम रिगोड़ा में सड़क किनारे तीन दुकानों पर आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।

Advertisements

बता दे कि वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार की आर्ट गैलरी से धुआं निकलता दिखाई दिया और आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी मगर तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और अपनी चपेट में दो अन्य दुकानों को ले लिया। इस घटना के दौरान तीनों दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया जिससे काफी नुकसान हुआ है। गैलरी में रखी अमूल्य वाइल्डलाइफ फोटो के साथ वाइल्डलाइफ संबंधित सामान की दुकान और एक चाय की दुकान भी पूरी तरह जलकर राख हो गई है और इस दौरान लाखों का नुकसान हुआ है।