Uttarakhand- रामनगर में सफारी के लिए खोले जाएंगे दो नए पर्यटन जोन…… मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे शुभारंभ

उत्तराखंड राज्य में पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए अब कॉर्बेट नगरी रामनगर में दो नए पर्यटन जोन खोले जाएंगे। कॉर्बेट नेशनल पार्क के अलावा वन विभाग के सफारी जोन में प्रतिवर्ष पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है और रामनगर में वन विभाग की ओर से दो नए पर्यटन जोन खोले जाएंगे जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।

Advertisements

बता दे कि कॉर्बेट नेशनल पार्क में ढिकाला, बिजरानी आदि सफारी जोन है इसके अलावा कॉर्बेट से बाहर रामनगर वन प्रभाग का सीतावनी एवं तराई पश्चिमी वन प्रभाग का फोटो पर्यटन जोन भी है। सीतावनी पर्यटन जोन में दो गेट है लेकिन पर्यटकों की संख्या हर साल बढ़ने के कारण एडवांस ऑनलाइन बुकिंग में भी कई पर्यटकों को परमिट नहीं मिल पा रहा है इसलिए अब नए जोन खोलने की तैयारी हो रही है। सफारी के लिए नए जोन खुलने से पर्यटकों को काफी फायदा होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इसका शुभारंभ कराने की तैयारी चल रही है।