Uttarakhand- राज्य में तेज बहाव और कटाव के चलते क्षतिग्रस्त हुआ यह पुल…… भारी वाहनों का बंद हुआ प्रवेश

उत्तराखंड राज्य में बीते कई समय से बारिश के चलते भूस्खलन हो रहा है तथा नदी और नाले भी उफान पर हैं। तेज बहाव के कारण देहरादून में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। वहां पर कुछ पुल तेज बहाव और कटाव के चलते क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। सुसवा नदी पर बना बुल्लावाला पुल बीते 2 दिन पूर्व पानी के तेज बहाव के चलते भारी कटाव के बाद क्षतिग्रस्त हो चुका है और पुल के बीच में दरारें भी आ गई हैं जिसे देखते हुए भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और इसकी सूचना भी लगा दी गई है। बता दे कि मंगलवार देर रात्रि व बुधवार को पुल के नीचे खोखली हो चुकी नीव के नीचे जेसीबी के माध्यम से आरबीएम को भरने के बाद मिक्सर मसाला लगाया गया ताकि पुल की सुरक्षा हो सके। पुल पर पूरी तरह से खतरा बना हुआ है और इसको लेकर लोनवि के अधिकारी भी सतर्क हो चुके हैं तथा पुल की सुरक्षा के लिए कार्य भी तेज कर दिए गए हैं और भारी वाहनों के प्रवेश को पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है और इसकी सूचना भी लगा दी गई है।

Advertisements

Recent Posts