Uttarakhand- आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किया गया यह एलान….. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में इन दिनों बारिश के कारण कई क्षेत्रों में काफी नुकसान देखने को मिल रहा है भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हुए हैं तथा नदी- नाले भी उफान पर आ गए हैं जिससे जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हो चुका है। इसलिए आपदा ग्रस्त क्षेत्रों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही उन्होंने निर्देश देते हुए कहा है कि राज्य के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का स्थाई ट्रीटमेंट किया जाए।बता दें कि बीते सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सचिवालय में राज्य में आपदा की स्थिति आपदा और भूस्खलन से प्रभावित हुए क्षेत्रों तथा वहां पर नुकसान और पुनर्वास आदि की समीक्षा की गई।

Advertisements

इसी दौरान उनके द्वारा निर्देश दिए गए कि राज्य में जितने भी आपदा ग्रस्त क्षेत्र हैं उन पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए तथा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के स्थाई ट्रीटमेंट करने के निर्देश भी उनके द्वारा दिए गए हैं।उनका कहना है कि पुनर्वास तथा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के स्थाई ट्रीटमेंट के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कंसल्टेंट की मदद ली जाए। अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना था कि जिलों में आपदा की स्थिति का पूरा विवरण तैयार किया जाए तथा जिन गांव को आपदा से खतरा है उनके पुनर्वास की योजना भी बनाई जाए। इस बैठक के दौरान मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और सचिव आपदा प्रबंधन डॉक्टर रंजीत सिन्हा उपस्थित रहे।