

मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है जहां निचले इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है वही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। एक बार फिर से राज्य में ठंड लौट आई है आज रविवार को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली इसके साथ-साथ आंधी- तूफान भी चला। यमुनोत्री घाटी में भी बारिश और बर्फबारी के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है इसके साथ ही चमोली के निजमुला घाटी के 13 गांवो में बिजली सप्लाई ठप पड़ गई है और आने वाले दिनों की बात करें तो 10 अप्रैल तक पूरे प्रदेश भर में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना जताई गई है।

