Uttarakhand:- राज्य में फिर मिला सस्ती हेली सेवा का तोहफा…..पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में देहरादून से गौचर तक सस्ती हवाई सेवा का लाभ मिला है। आज शनिवार से यह हेली सेवा शुरू हो गई है और इसका संचालन हेरिटेज एविएशन कंपनी कर रही है। यह सेवा पहले 8 अक्टूबर 2021 को शुरू की गई थी और जुलाई 2022 में बंद हो गई थी जिसके बाद अब फिर से यह सेवा शुरू कर दी गई है और राज्य गठन के 25 साल पूरे होने तथा रजत जयंती वर्ष पर केंद्र व राज्य सरकार ने यात्रियों को यह सौगात दी है जिससे जनता को काफी राहत मिलेगी और यात्रियों के लिए पहले से किराया भी आधा कर दिया गया है। यात्री करीब 45 मिनट में देहरादून से टिहरी, श्रीनगर होते हुए गौचर पहुंचेंगे और इस बार किराया आधा करके इसे ₹4000 प्रति यात्री रखा गया है हालांकि यात्रियों को 5% जीएसटी अलग से देना होगा।

Advertisements

Recent Posts