Uttarakhand:- राज्य में अब खेल नीति तैयार करने में जनता भी लेगी भाग…..30 जुलाई तक मांगे गए सुझाव

उत्तराखंड राज्य में खेल नीति तैयार करने में जनता भी अब भाग लेगी। जनता भी खेल नीति तैयार करने में अपने सुझाव दे सकती है। खेल मंत्रालय ने कहा कि उपयोगी सुझावों को नई खेल नीति में शामिल करने पर विचार किया जाएगा और उसके साथ ही बेहतर सुझाव देने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। जनता नई खेल नीति में अपनी भागीदारी निभा सकेगी और खेल विभाग ने प्रदेशवासियों से 30 जुलाई 2026 तक इसके लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल विशेषज्ञ, खेल संघ, विभाग और आम नागरिक सभी अपने सुझाव ऑनलाइन माध्यम से या ईमेल या फिर डाक से भेज सकते हैं। प्रदेशवासी ऑनलाइन पोर्टल www.khelouk.in/contact-us पर अपने सुझाव भेज सकते हैं।

Advertisements

Leave a Reply