
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समाधान समय पर करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि जनता से कार्यायलयों के चक्कर ना कटवाए। इसके साथ ही आज शुक्रवार को उन्होंने कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को समस्या का निदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यायलयों के चक्कर न लगाने पड़े। मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश देते हुए कहा गया कि राज्य सरकार जनहित एवं सुशासन के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है इसलिए अधिकारी एवं कर्मचारी जल्द से जल्द जनता की समस्याओं का समाधान करें।


