बागेश्वर:- विजिलेंस की टीम ने उरेडा अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

बागेश्वर। जिले में विजिलेंस की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है टीम द्वारा उरेडा अधिकारी को 40000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। टीम ने शुक्रवार को उरेडा के परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने यह बड़ी कार्यवाही की है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर में शिकायत दर्ज कराई थी कि जिले में उरेडा कार्यालय में उनकी सोलर प्लांट के संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट काफी समय से लंबित पड़ी हुई थी और परियोजना अधिकारी फाइलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रति फाईल 10 से 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था और इस मामले में शिकायतकर्ता की चार फाइलें कार्यालय में अटकी हुई थी जिसके लिए अधिकारी ने ₹40000 की डिमांड की और ऐसे में आरोपित को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisements

Leave a Reply