Uttarakhand:- केंद्र और पर्यावरण मंत्रालय ने भूमि हस्तांतरण को दी मंजूरी……. राज्य में पहले खेल विश्वविद्यालय को मिली बड़ी प्रशासनिक सफलता

उत्तराखंड राज्य में बनने जा रहे पहले खेल विश्वविद्यालय को बड़ी प्रशासनिक सफलता मिली है केंद्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने खेल विश्वविद्यालय के लिए कुछ शर्तों के साथ भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दे दी है इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने 12.317 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्जन को अंतिम स्वीकृति दे दी है और यह विश्वविद्यालय नैनीताल जिले के हल्द्वानी वन प्रभाग के तहत गोलापार क्षेत्र में प्रस्तावित है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने इसे उत्तराखंड के खेल भविष्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है और कहा है कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार खेल अवस्थापना को मजबूत करने पर काम कर रही है तथा यह विश्वविद्यालय न केवल एक शैक्षणिक संस्थान होगा बल्कि प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण ,खेल विज्ञान अनुसंधान ,उच्च स्तरीय प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रमुख केंद्र भी बनेगा।

Advertisements

Leave a Reply