Uttarakhand:- राज्य में लगातार हो रही बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बढ़ाई गई निगरानी…. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लगातार हो रही बारिश के चलते निगरानी बढ़ा दी गई है जिला प्रशासन ने भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए निगरानी बढ़ाई है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर यात्रा मार्ग के संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सेक्टर अधिकारी, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है। सोनप्रयाग से केदारनाथ तक प्रशासनिक टीमें यात्रा मार्ग पर नजर बना रही है। यात्रियों तथा स्थानीय लोगों और दुकानदारों को मौसम की स्थिति की जानकारी देने के साथ ही सतर्कता बरतने की अपील भी की गई है। यात्रा मार्ग पर पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ ,एनडीआरएफ, डीडीआरएफ और अन्य विभागों की टीम तैनात की गई है।

Advertisements

Leave a Reply