
उत्तराखंड राज्य के हेमकुंड साहिब में जवानों ने पहुंचकर पहले अरदास पढ़ी यहां पर जवानों ने बर्फ हटाकर रास्ता बनाया और हेमकुंड साहिब पहुंचे जवानों की टीम ने अरदास पढ़ी। हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे और जवान यहां पर बर्फ हटाने के लिए पहुंच गए हैं तथा जवान यहीं रहकर आस्था पथ से बर्फ हटाने का कार्य शुरू करेंगे। यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए 418 इंडिपेंडेंस फील्ड नौवीं माउंटेन ब्रिगेड और गुरुद्वारे के सेवादार कुछ दिन पहले ही रवाना हुए थे और टीम मार्ग के सबसे बड़े अवरोधक अटलाकोटी हिमखंड को काटकर आगे बढ़ी जिसके बाद आज गुरुद्वारा पहुंचकर टीम ने वहां पर पहली अरदास पढ़ी और जवान अब आगे का कार्य शुरू करेंगे।

