Uttarakhand:- एसआईआर में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य…किसी के माता-पिता नाबालिक तो किसी के दादा-दादी जवान

उत्तराखंड राज्य में एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में हैरान करने वाले तथ्य सामने आए हैं मतदाता सूची में 2 लाख ऐसे मतदाता है जिनके माता-पिता नाबालिक और 92 हजार ऐसे मतदाता हैं जिनके दादा – दादी जवान है।चुनाव आयोग के एसआईआर के पहले चरण के बाद जो 19.4 लाख मतदाताओं की विसंगतियां पकड़ी गई है एसआईआर में 1,99,121 ऐसे मतदाता पकड़ में आए हैं जिनके माता-पिता की आयु के बीच महज 15 साल या इससे भी कम का अंतर है। अल्मोड़ा की सल्ट विधानसभा में 14,001 में से 3938 मामले ऐसे हैं और देहरादून की चकराता, हरिद्वार की खानपुर समेत कई विधानसभाओ में ऐसे मामले सामने आए हैं इसके साथ ही 92000 ऐसे मतदाता है जिनके दादा- दादी जवान हैं उनकी उम्र करीब 40 वर्ष या उससे भी कम का अंतर बता रही है। बागेश्वर, अल्मोड़ा ,चमोली ,उत्तरकाशी समेत अन्य विधानसभाओं से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं और एसआईआर के पहले चरण में यह गड़बड़ियां सामने आई है।

Advertisements

Leave a Reply