उत्तराखंड -: 65 साल तक के सेवानिवृत शिक्षकों को भी मिलेगी नौकरी, जारी हुआ आदेश

देहरादून| शिक्षा विभाग में 65 साल के सेवानिवृत शिक्षक भी संकुल और ब्लॉक संदर्भ व्यक्ति के पद पर नियुक्ति पा सकेंगे| 955 पदों पर आउटसोर्स से होने वाली नियुक्तियों के लिए शासन ने सेवा शर्तें तय करते हुए आदेश जारी कर दिया है|

Advertisements


इसमें सेवानिवृत्ति शिक्षकों के लिए 10% पद रखे गए हैं, जबकि अन्य के लिए आयु सीमा न्यूनतम 21 से 42 रखी गई है|


दरअसल, शासन ने पीसीआर और बीआरपी के पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है|


शिक्षा सचिव रविनाथ रामन की ओर से जारी आदेश में यह कहा गया है कि जिस विषय की सीआरपी, बीआरपी की तैनाती की जाएगी, उसके लिए अभ्यर्थी के इस विषय में स्नातकोत्तर में 55% प्रतिशत अंक होने चाहिए| अभ्यर्थी के पास सीटीईटी या यूटीईटी का प्रमाणपत्र होने के साथ ही कंप्यूटर में सामान्य कार्य में दक्ष होना चाहिए|
आदेश के अनुसार, मानदेय केंद्र सरकार की ओर से तय अधिकतम सीमा या आउटसोर्स एजेंसी से तय न्यूनतम जो भी हो दिया जाएगा|