
उत्तराखंड राज्य में बारिश और भूस्खलन के चलते विभिन्न क्षेत्रों में 56 मार्ग बंद है राज्य में इस महीने अब तक सामान्य से 8% अधिक बारिश हो चुकी है और ऐसे में भूस्खलन से कई मार्ग भी बंद है जिनमें सबसे अधिक 47 मार्ग ग्रामीण क्षेत्र के हैं और सबसे ज्यादा इस दौरान पिथौरागढ़ जिला प्रभावित है। बीते 26 जुलाई तक सामान्य 354.3 एमएम की तुलना में 372.6 एमएम बारिश दर्ज की गई और सबसे अधिक बारिश बागेश्वर जिले में हुई है यहां पर सामान्य से 188% अधिक बारिश दर्ज की गई है। देहरादून ,नैनीताल ,चंपावत में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है मगर अन्य क्षेत्रों में काफी अधिक बारिश और भूस्खलन के चलते 56 मार्ग बंद है। सबसे अधिक 13 मार्ग पिथौरागढ़ में बंद है इसके अलावा नैनीताल में पांच, पौड़ी में चार, रुद्रप्रयाग में चार, अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर में पांच ,देहरादून में सात मार्ग बारिश के चलते बंद हैं जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।


