Uttarakhand:- आईजी समेत राज्य के 9 अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए जाएंगे राष्ट्रपति पदक

उत्तराखंड राज्य के लिए यह काफी गर्व की बात है कि राज्य के 9 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक मिलने जा रहा है। आईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और डॉक्टर सदानंद दाते समेत राज्य पुलिस के 9 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक दिए जाएंगे विशिष्ट सेवा के आधार पर यह पदक आईजी डॉक्टर रावत और डॉक्टर दाते को दिया जाएगा। पदक के लिए नाम डॉक्टर दाते का सीबीआई कोटे से भेजा गया था डॉक्टर दाते 7 वर्ष तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान सीबीआई में तैनात रहे हैं और इसके अलावा सात अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिलने जा रहा है इसमें से दो कर्मचारी फायर सर्विस के भी शामिल है और डीजीपी दीपम सेठ द्वारा इन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी गई है।

Advertisements

Recent Posts