Uttarakhand:- नए शैक्षणिक सत्र से राज्य के सभी राजकीय महाविद्यालयो में आयोजित किए जाएंगे प्रवेशोत्सव

उत्तराखंड राज्य के सभी राजकीय महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र से प्रवेशोत्सव कार्यक्रम नए छात्रों के स्वागत के लिए आयोजित किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि नए छात्रों का स्वागत प्रवेश उत्सव में किया जाएगा इससे उनमें उच्च शिक्षा के प्रति विश्वास पैदा होगा। उन्होंने कहा कि मानक पूरे होने पर महाविद्यालय में एनसीसी ,एनएसएस या रोवर रेंजर में से किसी एक इकाई की स्थापना की जाएगी, व प्रत्येक छात्र छात्राओं को इनमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए महाविद्यालय स्तर पर कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएगी और विकसित भारत 2047 विषय पर गोष्ठियां भी आयोजित होंगी। शिक्षा मंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के निदेशको तथा सभी प्राचार्यो को इस संबंध में निर्देश देने के लिए कहा है।

Advertisements

Leave a Reply