अल्मोड़ा:- NMOPS कार्यक्रम के तहत ब्लॉक लमगड़ा के कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता….. पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग

लमगड़ा (अल्मोड़ा)। आज ब्लॉक लमगड़ा चौराहे पर NMOPS के तहत आयोजित कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Advertisements

कार्यक्रम को सफल बनाने में NMOPS कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष श्री राजू मेहरा, NMOPS ब्लॉक लमगड़ा अध्यक्ष तारा सिंह बिष्ट, राजकीय शिक्षक संघ लमगड़ा अध्यक्ष गिरीश चंद्र पाण्डेय, राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक मंत्री दीपक सिंह बिष्ट, मीनाक्षी जोशी, नीरज सुयाल, ललित चंद्र, योगेश भट्ट, हिमांशु वर्मा, डॉ. हरिकृष्ण आर्या, फार्मासिस्ट दलेब सिंह, लीला वर्मा, शांति गौतम, नवीन राणा, अब्दुल मन्नान, गौरव सिंह तड़ागी, सुधा भट्ट, संजय जोशी, हरीश सिंह बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, मंजू राणा, नितिन पाठक एवं आमिर अफगान सहित विभिन्न विभागों के सभी सम्मानित कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर NMOPS कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष राजू मेहरा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर इस तरह के कार्यक्रम एवं आंदोलन लगातार जारी रहेंगे, जब तक सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाती।

वहीं, NMOPS लमगड़ा ब्लॉक अध्यक्ष तारा सिंह बिष्ट ने कहा कि OPS सभी सरकारी कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है और इसके लिए हर सरकारी कर्मचारी लगातार संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि इस चुनावी वर्ष में हम सरकार से विनम्र निवेदन करते हैं कि हमारी मांग को पूरा करते हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का तोहफा दिया जाए।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने आपसी सहयोग, एकजुटता एवं संगठन की मजबूती का परिचय दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।

Recent Posts