कोटद्वार:- महिला पर भालू ने किया हमला…… मौत

उत्तराखंड राज्य के कोटद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर नैनीडांडा ब्लॉक के ढंगलगांव में 51 वर्षीय महिला पर भालू ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रामनगर रेफर किया गया मगर वहां बुधवार रात महिला ने दम तोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक महिला मंजू देवी बुधवार शाम को बकरियां चरा रही थी तभी झाड़ियो में घात लगाकर बैठे भालू ने मंजू देवी पर हमला कर दिया और वह बुरी तरह जख्मी हो गई इसके बाद उनका प्राथमिक उपचार हुआ और इलाज के लिए रामनगर रेफर किया गया मगर रात को मंजू देवी ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद गांव में काफी आक्रोश का माहौल है लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। क्षेत्र में जंगली जानवरों की बढ़ती दहशत से लोग परेशान हैं और ऐसे में ग्रामीणों में काफी आक्रोश का माहौल है।

Advertisements

Leave a Reply