Uttarakhand:- भाजपा नेता हत्याकांड के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के देहरादून में बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता हत्याकांड के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है और अब तक इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। बीते 14 जून को चार आरोपी इस मामले में गिरफ्तार कर लिए गए थे और आज सोमवार को कार्यवाही करते हुए फरार चल रहे आरोपी इम्तियाज को भी गिरफ्तार कर दिया गया है तथा पुलिस द्वारा लगातार इस मामले में कार्यवाही करते हुए अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। बीते 13 जून को बैरागीवाला गांव में दो पक्षों के बीच खेत में पानी चलाने को लेकर विवाद हो गया था और इस दौरान एक पक्ष के कई लोगों ने अशोक कुमार ,विनोद कुमार और राजेश कुमार के साथ मारपीट की घटना में तीनों घायल हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और वहां विनोद कुमार की मौत हो गई इसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Advertisements

Leave a Reply