Uttarakhand:- पोलिंग बूथों पर लगाए जाएंगे पौधे….. चलाया जाएगा अभियान

उत्तराखंड राज्य में हर पोलिंग बूथ पर 10 पौधे लगाए जाने हैं इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। निर्वाचन विभाग पौधारोपण के साथ मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाएगा और कई अन्य विभाग भी अभियान में शामिल होंगे। पूरे प्रदेश में दो लाख पौधे रोपे जाएंगे। हर बूथ में 10 पौधे लगाए जाएंगे। विश्व पर्यावरण दिवस से इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर विजय कुमार जोगदंडे के अनुसार अभियान की तैयारी के संबंध में अभियान से जुड़े सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई और 5 जून से जुलाई माह के अंत तक पौधारोपण एवं मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा गया। अभियान के दौरान प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 10-10 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान को उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के साथ जोड़ते हुए पूरे जुलाई माह तक चलाया जाएगा।