
उत्तराखंड राज्य में नगर निकायों के प्रशासकों का कार्यकाल 3 माह के लिए बढ़ाने का आदेश जारी हो चुका है। बता दे कि दिसंबर से सभी नगर निकायों में कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रशासक तैनात हो गए थे और उनका कार्यकाल भी आज समाप्त हो गया था मगर उत्तराखंड के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में सरकार ने प्रशंसकों का कार्यकाल 3 महीने के लिए बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है
Advertisements

दरअसल लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण नगर निकायों के निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने में देर हो रही है इसलिए प्रशासकों का कार्यकाल आगामी तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है और आज रविवार को इसके लिए आदेश भी जारी हो चुके हैं।

