उत्तराखंड- बारिश की छुट्टी के बीच होगी ऑनलाइन पढ़ाई….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश को देखते हुए कई जिलों के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है और इसी बीच आज सोमवार को हल्द्वानी में ऑनलाइन पढ़ाई होगी। बता दें कि हल्द्वानी में 4 दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है और इस दौरान बच्चों की पढ़ाई प्रभावित ना हो इसके लिए हल्द्वानी पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने ऑनलाइन पढ़ाई का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत के अनुसार लगातार स्कूल बंद होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और ऐसे में 4 दिन का अवकाश और जारी कर दिया गया है। इस दौरान अध्यापन कार्य जारी रखा जाएगा और सभी स्कूलों के शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को पढ़ाएंगे। ऑनलाइन क्लास और गृह कार्य दिया जाएगा जिससे बच्चों की पढ़ाई पर असर नहीं पड़ेगा।

Advertisements

Recent Posts